पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में थाना दिनारा,सुभाषपुरा,बैराड,करैरा द्वारा अवैध हथियार लेकर घूमने वाले 4 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्य़वाही करते हुए आज दिनांक 05.10.20 को 315 बोर के चार देशी कट्टे एवं 12 बोर का एक देशी कट्टा तथा 6 जिंदा राउण्ड जप्त कर सभी आरोपियों के विरुध्द आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किये गये ।
थाना प्रभारी दिनारा उनि रिपुदमन सिंह राजावत को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पिछोर तिराहा दिनारा पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लिए कोई बारदात करने की नियत से घूम रहा हैं। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी दिनारा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस को मुखबिर सूचना पर रवाना किया गया,पुलिस टीम द्वारा पिछोर तिराहा दिनारा से दविश देकर आरोपी छोटू उर्फ रामकिशन गुप्ता पुत्र श्रीनिवास गुप्ता उम्र 22 साल निवासी पेट्रोल पम्प के पास करैरा को विधिवत गिरफ्तार कर एक 315 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड के बरामद कर आरोपी के विरुध्द आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

0 टिप्पणियाँ