Music

BRACKING

Loading...

ट्रैक्टर और ट्रक में जोरदार ; 2 भिड़ंत लोगों की हालत गंभीर

 


रन्नौद। सिंघराई वाली माता से कथा कर लौट रहे ट्रैक्टर और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के ट्रॉली समेत तो टुकड़े हो गए। ट्रैक्टर में 110 लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिसमें कई को चोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे पिछोर से आ रहे ट्रक ने मुतरेली पुल के पास रन्नौद की और आ रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर होते ही ट्रॉली में सवार लोग कई फीट दूर तक उछलकर जा गिरे।

इसमें कृष्णा बाई, 25 वर्षीय सुनील, 50 वर्षीय भगीरथ, 2 वर्षीय गायत्री, 10 वर्षीय अंजलि, 35 वर्षीय लक्ष्मी राम, 12 वर्षीय रंजीत, 30 वर्षीय कालू और 30 वर्षीय लक्ष्मण को चोट आई है। इसमें 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ट्रैक्टर चालक और गर्भवती महिला की हालत गंभीर

हादसे में ट्रैक्टर चालक शिवलाल और रचना की हालत गंभीर है। इन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। रचना का एक हाथ कुचल गया और उसकी हड्डियां भी टूट गईं। बताया जा रहा है कि महिला की डिलीवरी होने में कुछ ही दिन शेष हैं। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ