Music

BRACKING

Loading...

हाई कोर्ट के आदेश के बाद 17 प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया की जांच के लिए सीआइडी सक्रिय

 


ग्वालियर।
 हाई कोर्ट के आदेश के बाद 17 प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया की जांच के लिए सीआइडी सक्रिय हुई है। सीआइडी ने जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलसचिव को नोटिस जारी कर तीन दिन में नियुक्तियों का पूरा रिकार्ड मांगा है। जिससे आठ सप्ताह में जांच खत्म की जा सके। वहीं दूसरी ओर एक प्रोफेसर ने इस्तीफा भी दे दिया है, जिसे जेयू ने स्वीकार कर लिया है।

जीवाजी विश्वविद्यालय में गलत तरीके से हुई 17 प्रोफेसरों की नियुक्तियों के मामले में हाई कोर्ट की युगल पीठ ने सीआइडी को 8 सप्ताह में जांच खत्म करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद सीआइडी सक्रिय हुई और जांच अधिकारी यशपाल सिंह चौहान ने नोटिस जारी कर रिकार्ड मांगा है।

वहीं प्रो. सुविज्ञा अवस्थी ने इस्तीफा दे दिया, जिसे जेयू ने स्वीकार लिया। इनका नाम भी इन 17 प्रोफेसरों की नियुक्ति की शिकायत में शामिल था। यह नियुक्ति प्रबंध अध्ययन शाला में हुई थी। गौरतलब है कि पूर्व कार्य परिषद सदस्य राजेन्द्र सिंह यादव की शिकायत पर इस मामले की जांच शुरू हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ