Music

BRACKING

Loading...

तीन आदतन अपराधी जिलाबदर घोषित



शिवपुरी- जिला प्रशासन द्वारा आदतन अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की कड़ी में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अक्षय कुमार सिंह ने जिले के तीन आदतन अपराधियों को जिलाबदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिलों की सीमा से एक वर्ष के लिए निष्कासित किया है।

कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह द्वारा विधानसभा उपनिर्वाचन को निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आदतन अपराधी मोटा उर्फ परमेश्वर सिंह पुत्र बाघसिंह परमार निवासी खुरेरा हाल निवासी सतनवाड़ाकलां, पप्पू उर्फ प्रेम गिर गोस्स्वामी पुत्र चंदन गिर निवासी ग्राम जाखनोद थाना पोहरी एवं देवेन्द्र शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा निवासी ग्राम ककरौआ थाना गोवर्धन जिला शिवपुरी को जिलाबदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिले श्योपुर, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, मुरैना व दतिया जिले की सीमा से एक वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ