Music

BRACKING

Loading...

कलेक्टर श्री सिंह ने विधानसभा क्षेत्र पोहरी के मतदान केन्द्रों का किया भ्रमण

 


शिवपुरी,  कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पोहरी के मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर उपनिर्वाचन की तैयारियों के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत समीक्षा की। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल सहित सेक्टर आॅफिसर, अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने उपनिर्वाचन के दौरान निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को बनाए रखने के लिए अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन पूरी तरह से करवाया जाए और मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जाए। 

श्री सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय चंदनपुरा, शासकीय प्राथमिक विद्यालय चंदनपुरा का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सभी मास्क, सोशल डिस्टेंशिंग, सेनिटाइजर का उपयोग करें। सभी सामग्री का पर्याप्त इंतजाम रखा जाए। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ