Music

BRACKING

Loading...

हिन्दू देवी देवताओं के खिलाप अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर कड़ी कार्यवाही हो-सोनू जायसवाल

 

सरवानी . सारागांव थाना अंतर्गत ग्राम सरवानी के युवक ने सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी - देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है । इस मामले पर बम्हनीडीह युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सारागांव थाने सहित कलेक्टर और एसपी से लिखित शिकायत कर उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । सौंपे ज्ञापन में बताया कि सरवानी के युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने फेसबुक एकाउंट से हिन्दू देवी - देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है जो तेजी से वारयल हो रहा है । वायरल होते ही हिन्दू समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई है । भारतीय जनता युवा मोर्चा बम्हनीडीह ने युवक के खिलाफ सारागांव थाने जाकर इसकी लिखित शिकायत की । युवा मोर्चा कार्यकर्ता सोनू जायसवाल ने कहा हम सभी धर्मो का बराबर सम्मान करते हैं । ऐसे में किसी भी धर्म के प्रति जानबूझकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी गाली गलौज करना उचित नहीं है । सोशल मीडिया पर हिन्दुओं की आस्थाओं से खिलवाड़ किया है । इस पर कार्रवाई किया जाना चाहिए । साथ ही भाजयुमो ने शीघ्र अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की है ।शिव जायसवाल , जादू जायसवाल, सोनू जायसवाल,विकास शर्मा,पवन केसरवानी,राहुल सिंघानिया,अनुराग सोनी,विशाल सराफ,आलेख दुबे, तरुण रूसिया, निशांक चंद्रा सहित उपस्थित थे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ