Music

BRACKING

Loading...

ब्लाक स्तरीय वर्चुअल समीक्षा,शासन की योजनाओं में गति लाने के निर्देश*

 


जिला नोडल द्वयअधिकारी एल के पांडे के द्वारा सात संकुल भवरेली,दारंग,अफरीद,टाउन चांपा,बरपाली चांपा, बम्हनीडीह व चोरिया के अधीन जिसका संचालन बी आर सी हिरेन्द्र बेहार बम्हनीडीह तथा छै संकुल जिला नोडल अधिकारी प्रदुम्मन शर्माजी के द्वारा झरना,सारागांव,पोडीशंकर,करनौद, बिर्रा व बाराद्वार जिसका संचालन पी एल सी प्रभारी सेमरिया उमेश दुबे ने किया*।

       *🌸*जिला नोडल अधिकारी के द्वारा बम्हनीडीह में प्रधान पाठक, संकुल प्रभारी शैक्षिक समन्वयक पीएलसी का वर्चुअल समीक्षा बैठक 07अक्टूबर रखा गया। जिसमें शासन की योजनाओं के बारे में गति लाने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना 19 के कारण रुके हुए सभी कार्य योजनाओं की गति प्रदान करने के लिए निम्न बिंदुओं को संजीदगी के साथ निपटाए*।

     *ब्लॉक स्तरीय वर्चुअल समीक्षा बैठक के संचालन बीआरसी हीरेंद्र बेहार व पीएलसी प्रभारी उमेश दुबे ने संकुल प्रभारी शैक्षिक समन्वयक प्रधान पाठक व उपस्थित शिक्षकों का अभिवादन करते हुए कहा कि आज की परिस्थिति को देखते हुए वर्चुअल मीटिंग कारगर साबित हो रही है क्योंकि शासन की योजनाओं को गति प्रदान करने के लिए इस तरह की समीक्षा बैठक अनिवार्य हो गई है*।

     *जिला नोडल अधिकारी लक्ष्मी पांडे प्रदुमन शर्मा ने कहा कि सभी शिक्षकों को वर्चुअल क्लास ऑफलाइन क्लास पढ़ाई तुहर पारा के अंतर्गत बुल्ठू के बोल कीपैड आदि अन्य गतिविधियों का भी संचालन करें सभी प्रधान पाठक अपने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए ऑनलाइन क्लास प्रत्येक दिवस लें साथ ही उनका मॉनिटरिंग भी करें सीजी स्कूल डाट इन में सभी शिक्षक अपनी जानकारी अपलोड कर वेरीफिकेशन करें सिस्को वेबैक्स में अवांछित गतिविधियों की रोकथाम हेतु कंट्रोल एप्लीकेशन को अवश्य अपलोड कर आ रही परेशानी को दूर करें। जो शासन की योजनाएं हैं उसे अविलंब प्रारंभ करें*।

     *समीक्षा बैठक में सीएसी झरना माखन राठौर  सुरेश देवांगन सारागांव  शैलेश दुबे पोडीशंकर मुरारीलाल थवाईत बिर्रा शरद चतुर्वेदी भवरेली धरम दास मानिकपुरी दारंग  छबिलाल कौशिक देवसूर्यवंशी अफरीद गायत्री राठौर बम्हनीडीह जेके रत्नाकर बाराद्वार रतनलाल व अन्य शिक्षक व शिक्षिकाओं के द्वारा संकुल की जानकारी व विचार व्यक्त किए*।

        *जिला नोडल अधिकारी लक्ष्मी पांडे जीके समीक्षा बैठक में 45 शिक्षक शिक्षिकाएं व प्रदुमन शर्मा जी के समीक्षा बैठक में 43 शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहभागिता किया पूरे मीटिंग कार्यक्रम आपदा समस्या होते हुए भी सराहनीय सहभागिता निभाई*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ