Music

BRACKING

Loading...

पुरूषोत्तम मास में विप्र पूजन का विशेष महत्व-टी के दुबे

 

*बिर्रा-ग्राम पंचायत बिर्रा दीवान मुहल्ला के प्रतिष्ठित नागरिक श्री बनखंडी पटेल की धर्मपत्नी श्रीमती सुखमत बाई पटेल परिवार के ज्येष्ठ पुत्र सौंखीलाल पटेल,चौकीलाल पटेल,जगराम पटेल ने माता जी  की आज ब्राह्मण भोज व सर्व समाज भोज कराया गया। जिसके तत्वाधान में देर रात्रि तक मानस गायन का आयोजन रखा गया। जिसमें गांव के सभी मानस मण्डली से सादर आमंत्रित हुए। इस पर टी.के.दुबे ने कहा कि इस वर्ष अश्विन मास दो है जिसे पुरूषोत्तम मास या मलमास कहा जाता है। और इस अधिक मास में पूजन अर्चन का विशेष महत्व है। 


खास कर आज के समय में ब्राह्मण ही पृथ्वी के देवता हैं अतः उनका पूजन अर्चन और भोजन कराने का पुण्यलाभ अवश्य मिलता है। उक्त बातें रामायण प्रेमी सौखीलाल पटेल परिवार द्रारा भंडारे का आयोजन अवसर पर उनके पुरोहित पं.त्रियुगीकुमार दुबे ने कहा।इस अवसर पर सप्त विप्र भरतलाल तिवारी,शैल दुबे, रेवती रमण तिवारी,अंजनी कुमार तिवारी, जितेन्द्र तिवारी,नवरतन पांडेय, राजेन्द्र सहित शामिल हुए*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ