ग्वालियर काेराेना संकट के चलते इस बार राजस्व वसूली के टारगेट से सरकारी महकमें पिछड़ गए हैं। अब दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही सरकारी महकमाें काे राजस्व वसूली की चिंता सताने लगी है। बिजली कंपनी ने जहां बिजली चाेर एवं बकायदाराें पर कार्रवाई शुरू की है ताे वहीं नगर निगम ने भी वसूली पर फाेकस करना शुरू कर दिया है। जिससे मार्च माह तक राजस्व वसूली के टारगेट काे पूरा किया जा सके।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के नगर संभाग पूर्व ने थाटीपुर जोन में गुरुवार को बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। 146 घरों के तारों को हटाया और पांच लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज किया। बिजली कंपनी के अधिकारी थाटीपुर के ओम नगर, भीम नगर, बीपीएल मल्टी, मरघट के सामने पहुंचे। इन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफार्मर पर लोगों ने सीधे तार डाल लिए, जिससे इस इलाके में लाइन लॉस अधिक था। दोपहर में कंपनी के इंजीनियरों ने ट्रांसफार्मर से डाले गए तारों को हटाया और उन्हें जब्त कर लिया। साथ ही मीटरों की भी जांच की। ऋतु गोयल, जयवीर सिंह राठौर, आकाश म्हरोलिया, नरोत्तम जाटव, मुकेश जाटव पर बिजली चोरी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन वसूली को बढ़ाने निगमायुक्त ने ली बैठकः विज्ञापनों से होने वाली वसूली को बढ़ाने के लिए नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने बैठक ली। बैठक में बताया कि प्रतिवर्ष निगम को विज्ञापन के विभिन्न माध्यमों से करीब 1 करोड़ स्र्पये की वसूली होती है, लेकिन इस साल लॉकडाउन के कारण यह वसूली 50 लाख के करीब ही हुई है। वहीं लॉकडाउन के कारण विज्ञापन के होर्डिंग, कियोस्क आदि लगाने वाले लोगों ने भी वसूली देने में असमर्थता जताई है। बैठक में ऐसे रास्ते तलाशने का निगमायुक्त ने आदेश दिया है कि निगम की वसूली हो जाए और लोगों को परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ें।

0 टिप्पणियाँ