Music

BRACKING

Loading...

ग्वालियरः पंजीयन में छूटे श्रमिकों काे पंजीकृत करने के लिए विशेष अभियान दो जनवरी तक



 ग्वालियर, । मप्र भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीयन में छूटे हुए श्रमिकाें काे पंजीकृत करने की प्रक्रिया फिर शुरू हाे गई है। इसके लिए शासन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें दाे जनवरी तक श्रमिक अपना पंजीयन करा सकते हैं। जिससे शासन की याेजनाआें का लाभ पंजीकृत श्रमिकाें काे मिल सकेगा।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त, जिले की सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी व जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस अभियान को गंभीरता से लें। साथ ही सभी पात्र श्रमिकों का मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीयन करें। उन्होंने पंजीयन की जानकारी संभागीय योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय ग्वालियर एवं सहायक श्रम आयुक्त के कार्यालय में अनिवार्य तौर पर भेजने के निर्देश भी दिए।

पीड़ित परिवार को 4-4 लाख की अर्थिक सहायता मंजूरः पानी में डूबने से जान गवां बैठे जिले के दो युवकों के स्वजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र में किए गए प्रविधानों के तहत अनुविभागीय राजस्व अधिकारी ग्वालियर सिटी प्रदीप सिंह तोमर के न्यायालय द्वारा यह आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। लक्ष्मी नगर लश्कर निवासी अमित कुशवाह की गत जून माह में तिघरा जलाशय में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई थी। अनुविभागीय अधिकारी सिटी ने अमित कुशवाह के वैध वारिस अर्थात उनके पिता के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसी तरह रेशमपुरा निवासी सतीश कर्मावत गत 8 अगस्त को नलकेश्वर महादेव मंदिर से लौट रहे थे, उसी समय तेज बारिश की वजह से उनकी बाइक पुलिया के नीचे गिर गई और पानी में डूबने से सतीश की मृत्यु हो गई। सतीश की पत्नी को चार लाख रुपये की मदद स्वीकृत की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ