Music

BRACKING

Loading...

घर से बाहर गई तो आरोपित ने महिला का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत की

 


इंदौर, जिंसी में रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने स्कीम नंबर-51 संगम नगर में रहने वाले आरोपित मयंक पुत्र विजय ठाकुर रावल के खिलाफ मल्हारगंज थाने में छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज कराया है।

महिला ने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े आठ बजे की है। घर से बाहर निकलते समय आरोपित महिला के पास आया और हाथ पकड़ा तथा अश्लील इशारे करने लगा। महिला ने झटका देकर हाथ छुड़ाया और जाने लगी तो उसने सड़क पर गालियां देने शुरू कर दीं। आसपास के लोग भी गाली-गलौज सुन रहे थे, तभी वहां पड़ोस में रहने वाली महिला की बहन आ गई, बहन को देख आरोपित वहां से भागने लगा और जाते हुए कहा कि आज तो बच गई, अगली बार जान से खत्म कर दूंगा। मामले में पूरा वाक्या पुलिस को बताया। पुलिस शिकायत दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।

बिना कारण के मारपीट की

गोकुलगंज कंडील पुरा में रहने वाली 35 वर्षीय वर्षा पत्नी महादेव धीमान ने दीपक पुत्र कमल किशोर यादव के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। मल्हारगंज थाना पुलिस के मुताबिक वर्षा ने बताया कि रविवार शाम को पड़ोस में रहने वाला आरोपित दीपक बिना कारण के ही गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर दीपक डंडा लेकर घर के अंदर घुसा और मारपीट करने लगा। आसपास के लोगों ने जब चिल्लाने की आवाज सुनी तो पड़ोस में रहने वाली बहन मोहिनी धीमान और पड़ोसी अंजू कौशल आ गई, बीच बचाव किया तो वह वहां से भाग गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ