Music

BRACKING

Loading...

भोपाल में पांच दिन से सोना-चांदी के भाव स्थिर, दे रहे राहत

  


भोपाल के सराफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव 50 हजार 700 रुपये प्रति 10 ग्राम (23 कैरेट) रहे, जबकि एक किलो चांदी 63 हजार रुपये में बिकी। इससे आम लोगों को राहत मिली है। वे आगामी समय में होने वाले शादी-ब्याह की खरीदी भी कर रहे हैं। ताकि यदि भाव बढ़ भी जाए तो बजट न गड़बड़ाए।

राजधानी में सोना-चांदी के भाव शीर्ष पर पहुंच चुके हैं। 58 हजार रुपये में 10 ग्राम सोना और एक किलो चांदी के भाव 70 हजार रुपये के पार पहुंच चुके हैं। हालांकि, अगस्त माह के बाद से दोनों धातुओं के भावों में कमी आई है। जिससे यह आम लोगों की पहुंच में बने हुए हैं। वर्तमान में भी सोना 51 हजार रुपये से कम पर बिक रहा है। नवंबर में यह जरूर 50 हजार रुपये के भीतर पहुंच चुका है। सराफा कारोबारियों की माने तो आगामी कुछ समय तक दोनों धातुओं के भाव इसी तरह स्थिर बने रहेंगे, क्योंकि शादियों का सीजन समाप्त हो चुका है और अब अगले साल अप्रैल में ही शादी-ब्याह होंगे। इसलिए ग्राहकी कम हो जाएगी। जिससे भाव में कमी या बढ़ोतरी की संभावना नहीं लग रही है।

ग्राहकी में आया फर्क

11 दिसंबर के बाद शादियों का दौर थम सा गया है। शुभ मुहूर्त न होने के कारण अब चार माह बाद ही शादियां हो सकेंगी। ऐसे में सराफा बाजार में पहले की तुलना में अब फर्क पड़ा है। सराफा कारोबारी नवनीत अग्रवाल ने बताया कि त्योहार के बाद शादी-ब्याह होने के कारण अच्छी ग्राहकी थी, जो अब कम हो गई है। हालांकि, कई लोग आगामी समय में होने वाले आयोजन के लिए अभी से खरीदारी कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ