Music

BRACKING

Loading...

गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस अप्रैल से सप्‍ताह में पांच दिन हबीबगंज से मिलेगी



   भोपाल व हबीबगंज रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली दो और ट्रेनों के समय और दिन में रेलवे ने बदलाव किया है। ये बदलाव अप्रैल माह में लागू होंगे। गोरखपुर-पनवेल स्पेशल एक्सप्रेस 11 अप्रैल से सप्ताह में चार दिन की जगह पांच दिन हबीबगंज रेलवे स्टेशन से मिलेगी। अभी यह ट्रेन चार दिन ही मिलती है। गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस के चलने का दिन 14 अप्रैल से बदल जाएगा।

ट्रेन 05065 गोरखपुरपनवेल एक्सप्रेस अभी सप्ताह में चार दिन रविवारमंगलवारगुरुवार एवं शुक्रवार को गोरखपुर स्टेशन से चलती है जो 11 अप्रैल से प्रति रविवारसोमवारमंगलवारगुरुवार एवं शुक्रवार को गोरखपुर स्टेशन से सुबह 5.30 बजे चलक रात 12.45 बजे हबीबगंज दोपहर 2.50 बजे पनवेल स्टेशन पहुंचेगी।   

ट्रेन 05066 पनवेल- गोरखपुर एक्सप्रेस अभी सोमवारबुधवारशुक्रवार एवं शनिवार को चलती है जो 12 अप्रैल से पनवेल से प्रति सोमवारमंगलवारबुधवारशुक्रवार व शनिवार को दोपहर 3.50 बजे चलकरअगले दिन सुबह बजे हबीबगंज और तीसरे दिन रात 12.20 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।

 ट्रेन 02589 गोरखपुर-सिकंदराबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 14 अप्रैल से बुधवार गोरखपुर स्टेशन से सुबह 6.35 बजे चलकररात 8.55 बजे भोपाल और अगले दिन दोपहर 1.40 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।

नई दिल्ली से नांदेड़ के बीच चलेगी सचखंड

नांदेड़ से 14 दिसंबर को चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन पर समाप्त हो होगी। 16 दिसंबर को सचखंड एक्सप्रेस अमृतसर स्टेशन की जगह नई दिल्ली स्टेशन से चलकर नांदेड़ स्टेशन के लिए जाएगी। पंजाब प्रांत में चल रहे किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने ट्रेन को नई दिल्ली से अमृतसर स्टेशनों के बीच निरस्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ