Music

BRACKING

Loading...

तीसरे तेंदुए के लिए जंगल को छान रहे वनकर्मी, पता नहीं चली लोकेशन



 इंदौर   देवगुराडिया क्षेत्र में तीसरे तेंदुए को ढूंढने के लिए वन विभाग सर्च अॉपरेशन चला रहा है, लेकिन अभी तक वनकर्मी उसका पता नहीं लगा है। इसके लिए विभाग ने पहले से लगाए पिंजरें हटा दिए है। लोकेशन जानने के लिए वनकर्मी अब ग्रामीणों की मदद ले रहे हैं। ताकि तेंदुए की दहशत कम हो सके।

उज्जैनी-उमरिया से एक-एक तेंदुए का बीते दिनों वनकर्मियों ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में एक ओर तेंदुआ घूम रहा है। इसकी वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना है। ग्रामीणों की समस्या को समझते हुए वन अफसरों ने उज्जैनी, उमरिया, रणभंवर, नयापुरा, कम्पेल में सर्च अॉपरेशन चलाने के निर्देश दिए। लगभग सात दिन के भीतर चार टीम जंगल का छानने में लगे है। मगर अभी तक एक भी जगह तेंदुए की हलचल देखने में नहीं आई है। इसकी वजह से रणभंवर-उमरिया में लगाए पिंजरें हटा दिए है।

डिप्टी रेंजर टीआर हटीला का कहना है कि तेंदुए की गतिविधियों के बारे में ग्रामीणों से पूछ रहे हैं। कुछ स्थानों पर नाइट विजन कैमरे लगाए। उन्होंने बताया कि आमतौर पर तेंदुए दिनभर में 20 किमी आसानी से चल सकता है। अब आंदाजा ये है कि तेंदुआ यहां के जंगलों से चला गया है। वह उदयनगर या फिर तिंछाफाल होते हुए चोरल निकल गया है। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे दी है।

नहीं मिला कोई प्रमाण

तेंदुए के लिए जंगल का निरीक्षण के दौरान टीम को पंजों के निशान तक नहीं मिले है यहां किसी पशु पर हमला करने की घटना भी नहीं हुई है। इसे देखते हुए विभाग ने सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ