ग्वालियर. जीवाजी यूनिर्विसटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला ने विद्यार्थियों के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सभी फैकल्टी में टॉप करने वाली विद्यार्थियों को रिसर्च के लिए फैलोशिप दी जाएगी। यह फैलोशिप तब तक दी जाएगी,जब तक वह विद्यार्थी अपनी थीसिस को जमा नहीं कर देती, विवि उस विद्यार्थी को स्कॉलरशिप देगा। दूसरी टॉप 5 मेरिट लिस्ट में आने वाली दिव्यांग विद्यार्थी की पूरी फीस जेयू माफ करेगा। तीसरी इन्क्यूवेशन सेंटर में स्टार्टअप के लिए प्रपोजल स्वीकार किए जाएंगे। इनमे बेस्ट प्रपोजल देने वाली विद्यार्थियों को 50 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। साथ ही इस अवसर पर विभिन्न् विभाग की कार्यरत 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुलाधिसचिव प्रो.उमेश होलानी, कुलसचिव प्रो. आनंद मिश्रा, कुलानुशासक डा. हरेंद्र शर्मा, डीआर डा.आईके मंसूरी आदि उपिस्थत रहेंगे। इस दौरान कार्यपरिषद सदस्य डा. संगीता चौहान, प्रोफेसर कैटेगिरी प्रो. नलिनी श्रीवास्तव, ऑफिसर कैटेगिरी सगीरा सिद्दीकी आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के तमाम छात्र व स्टाफ मौजूद था। सभी ने सम्मानित होने वालों का हौंसला बढाया। इस दौरान सम्मानित होने वाले लोगों के परिजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

0 टिप्पणियाँ