Music

BRACKING

Loading...

सर्वेक्षण से पहले शहर में कई जगहों से चोरी हुए निगम के डस्टबिन


 

ग्वालियर   शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम ने शहरभर में डस्टबिन लगाए हैं, लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा इन डस्टबीनों को चोरी किया जा रहा है। सोमवार को नगर निगम के कर्मचारी फील्ड में पहुंचे तो उन्हें कई स्थानों पर डस्टबिन गायब मिले।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 शुरू होने जा रहा है। ऐसे में नगर निगम ने शहरभर में सैकड़ों की संख्या में डस्टबीन लगवाएं हैं। इन डस्टबिनों में लोग कचरा डालते हैं, जिससे वह शहर की सड़कों पर नहीं फैल पाता है। निगम द्वारा लगाए गए डस्टबिनों को असामाजिक तत्वों ने चोरी कर लिया है। वहीं कई स्थानों पर डस्टबिनों एवं उसका स्टैंड तक उखाड़कर असामाजिक तत्व ले जा चुके हैं। नगर निगम के क्षेत्रीय अधिकारियाें ने यह सारे फोटो नगर निगम के आफिशियल ग्रुप पर शेयर किए हैं। इससे पता चलता है कि शहर में डस्टबिन तक सुरक्षित नहीं हैं। क्षेत्रीय अधिकारियों ने रमौआ बांध, हुजरात कोतवाली क्षेत्र, माधवगंज, दौलतगंज सहित अनेक स्थानों के चोरी गए डस्टबीनों के फोटो शेयर किए हैं। नगरनिगम अब डस्‍टबिनों की चोरी के मामले में पुलिस में शिकायत करने जा रहा है। जिससे चोरी की वारदातों पर अंकुश लग सके। इसके साथ ही डस्‍टबिन लगाने के दौरान ऐसे इंतजाम भी करने जा रहा है जिससे चोर डस्‍टबिनों को चुरा न सकें। क्‍योंकि डस्‍टबिनों के चोरी होने से लोगों को कचरा फेंकने के लिए नियत जगह नहीं मिलती और कचरा सड्कों पर फैलता रहता है। इससे स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण के लिए की जा रही मेहनत बेकार जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ