अवैध उत्खनन:टीम पिपरो में फर्शी पत्थर तोड़ती रही, पुरा और राजापुर में खनन चलता रहा
की तीन बीटों में स्टाफ के रहते हुए अवैध फर्शी पत्थर का उत्खनन नहीं रुक पा रहा है। दैनिक भास्कर में खुलासे के बाद डिप्टी रेंजर की जयप्रकाश बाथम के नेतृत्व में टीम ने पिपरो बीट में जगह-जगह जाकर अवैध फर्शी पत्थर तोड़े। यह कार्रवाई दिन भर चलती रही। इसी दौरान उसी क्षेत्र में लगी पुरा और राजापुर बीट में अवैध फर्शी पत्थर उत्खनन धड़ल्ले से जारी रहा।
खास बात यह है कि शुक्रवार को राजापुर बीट गार्ड राजवीर गोयल ने दावा किया था कि उनके क्षेत्र में अवैध उत्खनन हीं चल रहा। लेकिन दूसरे दिन ही शनिवार को राजापुर बीट और पुरा बीट के बीच में फर्शी पत्थर उत्खनन होते हुए मिला। पिछोर रेंजर अनुराग तिवारी ने फर्शी पत्थर तुड़वाने के लिए रात में ही टीम भेज दी।
यहां चल रहा अवैध उत्खनन
नंबर-एक से नाम से प्रसिद्ध निरस्त खदान पर दो गाड़ी फर्शी पत्थर डंप करके रखा गया है। जिसकी कीमत करीब दो लाख आंकी जा रही है। यह पत्थर वन चौकी से महज एक से डेढ़ किमी दूर है। बीट गार्ड की भूमिका संदिग्ध है। पढ़ाबारी खदान पर शनिवार को दिन में अवैध उत्खनन चलता रहा। चौपड़ा और उसके आसपास भी लोग दिन भर फर्शी पत्थर निकालने का काम करते रहे। मकर्याऊ, कसई और लोहरछा में गड्ढे क पत्थर निकल रहा है।
0 टिप्पणियाँ