भोपाल - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM शिवराज सिंह चौहान सोमवार 8 मार्च को सुबह 7 बजे नेहरू नगर चौराहे पर महिला सफाईकर्मियों के पास पहुंच गए। उनकी ड्यूटी में तैनात ड्राइवर, PSO महिलाएं थीं। नेहरू नगर चौराहे पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ झाड़ू लगाई और उनसे चाय पर चर्चा की। महिलाओं ने भी अपनी बातें उनके सामने रखीं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM ने सुरक्षा और गाड़ी चलाने में महिला की ड्यूटी लगाने पर कहा कि गाड़ी चलाने से लेकर OSD का काम करने तक, सुरक्षा से लेकर सभी चीजें बहनें करेंगी। यह इस बात का प्रतीक है कि सारी चीजें बहनें करती हैं और कर सकती हैं। कई बार जो पुरुष की अकड़ रहती है कि मैं श्रेष्ठ हूं। यह अकड़ बहनों को पीछे रखती हैं। उस अकड़ को निकालना है। बहनें सब कर सकती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा आज महिलाएं अंतरिक्ष तक जा रही हैं। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह अपने निवास पर ड्यूटी पर तैनात महिला वाहन चालक, महिला पीएसओ,महिला एसडीएम और महिला सुरक्षा कर्मियों के साथ बातचीत की। उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। इसके बाद मुख्यमंत्री महिला सफाई कर्मियों के साथ चर्चा करने के लिए नेहरू नगर की तरफ से निकले।
CM की सुरक्षा में DSP बिट्टू शर्मा, TI योगिता सातनकर, रेनु मुराब, SI भावना शर्मा, निशा अहिरवार, कंचन राजपूत, रिचा त्रिपाठी मेघा गोहिया, मोनिका, रूपा मिश्रा ,अर्चना तिवारी, शैली थामस सोनम शर्मा गायत्री सिंह तैनात रहीं। सीएम का वाहन आर आई सुश्री इरशाद ने ड्राइव किया। महिला कांस्टेबल सपना और सीमा चंदावार के अलावा निवास पर सावित्री, बेबी चौरसिया,गीता दांगी और नगीना मालवीय ने ड्यूटी की। अन्य महिला पुलिस निरीक्षक में आकांक्षा शर्मा, अर्चना तिवारी पीएसओ मुख्यमंत्री के साथ ड्यूटी पर रहीं। वर्षा सिंह, अर्शिया सिद्दीकी, कल्पना गुर्जर और योगिता जैन SI भी ड्यूटी पर रहीं। आर्म्स गार्ड में महिला कांस्टेबल मीरा सिंह और सोनल पाराशर को जिम्मेदारी दी गई । जनसंपर्क टीम में सुनीता दुबे और बबीता मिश्रा कवरेज ड्यूटी की। CM के दौरे के समय ADM माया अवस्थी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उप सचिव वंदना मेहरा ने OSD की ड्यूटी की।

0 टिप्पणियाँ