Music

BRACKING

Loading...

MP की गृहमंत्री मीनाक्षी वर्मा ,गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की कुर्सी पर मीनाक्षी

 


भोपाल - 
मीनाक्षी वर्मा आज MP की गृहमंत्री हैं। मीनाक्षी गृहमंत्री बनकर दिनभर लोगों की शिकायतें सुनेंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आरक्षक मीनाक्षी को खुद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपनी कुर्सी पर मीनाक्षी को बैठाया। इसके बाद वे खुद बगल की आम जन की कुर्सी पर बैठे। इस अवसर पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मीनाक्षी वर्मा आज मध्यप्रदेश की गृहमंत्री हैं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल की जा रही है।

भोपाल में महिला आरक्षक मीनाक्षी वर्मा, महिला मार्शल में तैनात हैं। वे मेरे निवास कार्यालय पर सुरक्षा में तैनात रहती हैं। भारत ही एक देश है, जो महिलाओं को मां की तरह सम्मान देता है। भारत ही एक मात्र देश है, जो देश को मां का दर्जा देता है। यह उसके लिए सबसे ऊपर है। किसी और देश को देख लो क्या वे अपने देश को इस तरह के किसी सम्मान या दर्जे से पहचाने जाते हैं। चाहे पाकिस्तान हो या दूसरा कोई देश। भारत में महिलाओं को सम्मान हमारी संस्कृति है और हम इसी से जाने जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ