Music

BRACKING

Loading...

मौसम:40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान, चुभने लगी धूप

 


जबलपुर आसमान साफ होने से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। अधिकतम तापमान अब धीरे-धीरे ऊपर की ओर जाने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। ये सामान्य से तीन िडग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान हालाँकि अभी भी सामान्य से कम दर्ज हो रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अधिकतम तापमान में अब जल्द ही एक से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी और गर्मी का एहसास बढ़ेगा। आने वाले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अभी शहर और आसपास के एरिया में 2 से 3 किमी प्रति घंट की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की हवाएँ रफ्तार से चल रहीं हैं।

मौसम के बदलाव और तेज तपन की वजह से आम जन-जीवन पर भी प्रभाव देखने को मिला रहा है। दोपहर के समय सड़कों के अलावा बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर लोगों की आवाजाही कम ही नजर आ रही है, लोग सुबह और सूर्यास्त के बाद ही घरों से निकल रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ