Music

BRACKING

Loading...

कर्मचारी की नींद खुली तो ऑफिस का दरवाजा तोड़ रहे थे लुटेरे, फोन कर ग्रामीणों को बुलाया; तीनों आरोपियों को पकड़ा


 जिले के निम्बाहेड़ा के निकट केली गांव में पारस नाथ फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार मध्य रात्रि को लूट के इरादे से आए तीन लुटेरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों ने तीनों लुटेरों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

पारसनाथ फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर प्रवीण जैन ने बताया कि रात करीब 12 से एक बजे के बीच तीन लोग पेट्रोल पंप पर आए। जिन्होंने CCTV कैमरों को तोड़ दिया। उसके बाद तीनों ने पेट्रोल पंप पर स्थित ऑफिस का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। आवाज सुन कर अंदर सो रहे एक कर्मचारी मूमल मीणा की नींद खुल गई। मूमल ने चद्दर की आड़ में ग्रामीणों, पुलिस और आसपास के लोगों को फोन कर जानकरी दी।

लोग मौके पर पहुंचे तो लुटेरे भागे

कुछ ही देर में पास स्थित ढाबे में कार्यरत लोग और ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि लुटोरों ने बाइक दूर एक पुलिया के पास खड़ी की थी। जहां से खेतों के रास्ते से आए थे। उनके हाथ में लोहे के ठंडे, लकड़ी, मिर्ची पाउडर और रस्सी भी थी। लुटोरों ने भागने से पूर्व पंप पर कार्यरत एक अन्य कर्मचारी शिवसिंह के 2500 रुपए लूट लिए।

ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा

घटना के बाद ग्रामीणों ने लगातार तलाश की और पुलिस के आने से पूर्व ही तीनों का घेर लिया। कुछ देर बाद केली चौकी पुलिस और निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने तीनों लुटेरों बादल उर्फ जीवन (20), दिलखुश (20) और गौतम (20) को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ