केन्द्रीय मंत्रियों से निरंतर संपर्क और जिलों पर निगरानी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन, इंजेक्शन और अन्य सुविधाओं के पूर्ति के लिए केन्द्रीय मंत्रियों सहित व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण सभी व्यक्तियों से वे निरंतर फोन पर संपर्क में है। जिलास्तर पर आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं के लिए जिला अधिकारियों से संवाद जारी है।
अब तक 42 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन प्राप्त, आज और मिलेंगे 9788
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अब तक 42 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की शासकीय सप्लाई आ चुकी है। आज शनिवार को 9,788 इंजेक्शन और प्राप्त हो रहे हैं। 50 हजार इंजेक्शन की सप्लाई का आर्डर दिया गया है, जिसकी शीघ्र ही डिलीवरी प्राप्त होगी।
40 हजार 276 बिस्तर उपलब्ध, निरतंर बढ़ रही है संख्या
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में बिस्तरों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। शासकीय और निजी अस्पतालों में 14 अप्रैल को कुल 37 हजार 719 बिस्तर उपलब्ध थे जो अब बढ़कर 40 हजार 276 हो गए हैं। प्रदेश के 50 जिलों में 109 कोविड केयर सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें 6,153 बिस्तर उपलब्ध हैं। भोपाल में प्रशासन अकादमी में 150, हमीदिया अस्पताल में 300, चिरायु अस्पताल में 300 और एम्स में 500 बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है। इस क्रम में शुक्रवार को छतरपुर में 58 बिस्तर के नर्मदा - अपना हास्पिटल का शुभारंभ हुआ है।

0 टिप्पणियाँ