Music

BRACKING

Loading...

MP में 3,375 नए केस, 75 मौतें

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण अब काबू होता दिखाई दे रहा है। पिछले 15 दिनों से हर दिन मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 3 हजार 375 नए केस सामने आए हैं। संक्रमण दर भी घटकर 4% हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन के मुताबिक यह 3% होना चाहिए। तब यह माना जाएगा कि कोरोना संक्रमण नियंत्रण में आ गया है।

प्रदेश में संक्रमण दर भले ही कम हो रही है, लेकिन कोरोना से मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। सरकारी रिकार्ड में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक कोरोना की पहली लहर का पीक सिंतबर और अक्टूबर माह में आया था। इन दो माह में कोरोना से 1532 लोगों की मौत हुई थी। जबकि दूसरी लहर की पीक मई माह में आया। इस माह 22 मई तक 1840 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से अब तक 7,558 मौतें हो चुकी हैं। इसमें 22 मई को हुई 75 मौतें भी शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा सागर में 10 मौते दर्ज की गई। जबकि जबलपुर में 9, जबलपुर में 7, इंदौर में 6 और भोपाल में 4 मौतें होना बताया गया है। अप्रैल में 1,720 मौतें हुई, जो कुल मौतों का 24% है। जबकि मई माह में अब तक 1,840 मौतें कोरोना से हो चुकी है।

एक्टिव केस घट कर 57,766 हुए
मध्यप्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 57,766 हो गई है। 10 मई को प्रदेश में 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस थे। पिछले 24 घंटे में 7,587 मरीजों ठीक हुए हैं। कुल ठीक होने वालों का आंकड़ा अब 6 लाख 99 हजार 014 हो गया है, जबकि संक्रमितों की संख्या 7 लाख 64 हजार 338 हो गई है।

टेस्टिंग जारी रहेगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जहां कोरोना का एक भी पॉजीटिव केस हो वहां टेस्टिंग जारी रहे। टेस्टिंग के लिए सघन गतिविधियां संचालित की जाएं। कुछ जिलों में मोबाइल टेस्टिंग व्यवस्था की गई है। यह अच्छा प्रयोग है जिसका अनुसरण आवश्कतानुसार अन्य जिले भी कर सकते हैं।

25 मई से किल-कोरोना अभियान पार्ट-4 शुरू होगा
किल-कोरोना अभियान लगातार जारी रखा जाए। 24 मई को तीसरा अभियान पूरा होगा। इसके साथ ही 25 मई से चौथा किल-कोरोना अभियान आरंभ किया जाएगा। सर्दी, खांसी, जुकाम से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति की पहचान कर उसे तत्काल मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ