Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : खूबत घाटी पर 10 किमी तक ट्रैफिक जाम


 
शिवपुरी-सतनवाड़ा के बीच खूबत मंदिर के सामने शुक्रवार की दोपहर 3 बजे ट्रक और कंटेनर आपस में टकरा गए। जिससे ट्रैफिक जाम लग गया। सतनवाड़ा पुलिस ने शाम 4.30 बजे कंटेनर क्रेन की मदद से हटवा दिया, लेकिन ट्रक भारी होने की वजह से हटाना मुश्किल हो गया।
इसलिए एक साइड से ट्रैफिक बहाल हुआ, इस दौरान जाम 10 किमी से अधिक लंबा ट्रैफिक जाम हो चुका था। इधर शिवपुरी शहर के नए फोरलेन बायपास और उधर सतनवाड़ा पार तक वाहनों की कतार लग गई। जाम में बसें भी घंटों फंसी रहीं। बता दें कि नेशनल पार्क सीमा की वजह से अभी तक फोरलेन सड़क नहीं बन सकी है। इस कारण हादसे होते रहते हैं और ट्रैफिक जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ