सयुंक्त मोर्चा के तत्वाधान में मध्य प्रदेश के सभी जिलों के साथ जिले में भी शुक्रवार को पंचायत ग्रामीण विकास विभाग की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। हड़ताल की वजह से ग्रामीण विकास विभाग की सभी योजनाएं धरातल पर शून्य स्थिति में आ गई है। ग्रामीण अपने काम को लेकर दर दर भटक रहे है।
पंचायतीराज व्यवस्था पूर्णतः चरमरा गई है। इधर सरकार के कानों में जूं तक नही रेंग रही।इस लिए आंदोलन पर बैठे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिले के हड़ताली कर्मचारियों ने पिछोर विधायक केपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिस पर विधायक ने कहा कि आपकी सभी मांगे जायज है। मध्यप्रदेश सरकार को सभी जायज मांगो का शीघ्र निराकरण करना चाहिए। विधायक ने कहा कि वह मांगो को आने वाले सत्र में विधानसभा में उठाएंगे। इधर हड़ताली कर्मचारियों का स्पष्ट कहना है जब तक मांगे पूरी नही होगी आंदोलन जारी रहेगा। क्योंकि आंदोलन अब आर-पार की स्थिति में पहुंच चुका है।
0 टिप्पणियाँ