बिर्रा जांजगीर-चांपा:-
नवीन संकुल कपिस्दा में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन हाई स्कूल कपिस्दा में सम्पन्न हुआ। बैठक में विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री हीरेन्द्र बेहार जी ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी। विद्यालय संचालन मध्यान्ह भोजन कक्षा संचालन छात्रवृत्ति जाति प्रमाणपत्र महतारी दुलार योजना ऑफ लाइन व ऑनलाइन कक्षा संचालित करने के लिए मार्गदर्शन दिया इस अवसर पर सभी विद्यालय के संस्था प्रधान व शिक्षक शिक्षिकाओं उपस्थित थे। संकुल प्रभारी प्राचार्य श्री विक्की चंद्रा ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संकुल समन्वयक श्री विकेश केशरवानी उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन जगेन्द्र वस्त्रकार ने किया एवं आभार संकुल प्राचार्य श्री विक्की चंद्रा ने किया

0 टिप्पणियाँ