Music

BRACKING

Loading...

MP बोर्ड के रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल एग्जाम , जानिए कब मिलेगी मार्कशीट






भोपाल - माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं-12वीं के रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल एग्जाम होंगे। स्टूडेंस्ट 1 सितंबर से 25 सितंबर के बीच होने वाली विशेष परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। वहीं जो स्टूडेंट्स एग्जाम नहीं देना चाहते, उन्हें सितंबर के दूसरे हफ्ते में मार्कशीट मिलेगी।

इसके लिए 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स काे विशेष परीक्षा के आधार पर दूसरा फाइनल रिजल्ट ही मान्य होगा। स्टूडेंट्स को एक रिजल्ट अभी मिल गया है, यदि वह परीक्षा देते हैं, तो उसका रिजल्ट ही मान्य होगा।

ऐसे स्टूडेंट्स का जुलाई 2021 में घोषित परीक्षा परिणाम निरस्त किया जाएगा। यानी यदि कोई छात्र मुख्य परीक्षा में सभी विषयों में फेल हुआ है। अंक सुधार के लिए परीक्षा में शामिल हुआ है और विशेष परीक्षा में छात्र 1 अथवा 1 से अधिक विषय में फेल हुआ है, तो उसका अंतिम एग्जाम रिजल्ट पात्रता अनुसार सप्लीमेंट्री या फेल होगा। छात्र को सप्लीमेंट्री या फेल की मार्कशीट दी जाएगी।

इसी प्रकार यदि छात्र का वर्तमान परिणाम पास है, लेकिन परिणाम से असंतुष्ट होकर अंक सुधार के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। अगर वह स्पेशल एग्जाम में अनुपस्थित रहता है, तो उसका अंतिम रिजल्ट अनुपस्थित मानकर फेल घोषित किया जाएगा।

सितंबर दूसरे सप्ताह में मिलेगी मार्कशीट

  • विशेष परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को वर्तमान परिणाम की मार्कशीट नहीं दी जाएगी। ऐसे छात्रों को परीक्षा के बाद अंतिम परिणाम के आधार पर ही मार्कशीट दी जाएगी।
  • विशेष परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को छोड़ शेष सभी छात्रों की मूल मार्कशीट सितंबर 2021 के दूसरे सप्ताह में संबंधित संस्था द्वारा दी जाएगी।
  • ऐसे स्टूडेंट्स जिनका प्रवेश सूची में नाम दर्ज है, लेकिन परीक्षा फॉर्म नहीं भरा। शुल्क भी जमा नहीं किया गया। परीक्षा फॉर्म भरा है, लेकिन शुल्क जमा नहीं है। ऐसे छात्र परीक्षा फॉर्म भरकर फीस जमा कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। इन्हें निर्धारित परीक्षा शुल्क 900 रुपए जमा करना अनिवार्य होगा।
  • मंडल द्वारा आयोजित विशेष परीक्षा 2021 में सम्मिलित होने वाले छात्रों को मंडल नियम अनुसार सप्लीमेंट्री परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर देगा। परीक्षा केंद्रों की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ