शिवपुरी श्रावण मास लगते ही शिवपुरी शहर सहित जिले भर में बारिश का सिलसिला जारी है। शिवपुरी शहर में रविवार को तीन घंटे तेज बारिश हुई। देर शाम तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो लगातार जारी रहा। जबकि दिन में भी रुक-रुककर तीन से चार बार कुछ मिनट तक तेज बारिश हुई।
भू-अभिलेख कार्यालय शिवपुरी द्वारा रविवार की सुबह 8 बजे तक जिले में 17.33 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। इसी के साथ शिवपुरी जिले में अभी तक कुल 441.47 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। सामान्य औसत कोटे की अभी तक 54.08% बारिश दर्ज की जा चुकी है। शहर ण जिले की सभी तहसीलों में सुबह 8 बजे तक बाद दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके बाद रात में भी हुई बारिश होती रही। यह बारिश सोमवार की सुबह 8 बजे दर्ज की जाएगी। इसी के साथ जिले में औसत बारिश 60 फीसदी पार होने का अनुमान है। जिले में अभी तक सबसे अधिक बैराड़ में 569.70 मिमी, नरवर में 523 मिमी, बदरवास 516 मिमी और कोलारस में 475 मिमी, शिवपुरी शहर व पोहरी में 429-429 मिमी बारिश हो चुकी है। साथ ही करैरा में 376 मिमी, पिछोर में 318 मिमी व खनियाधाना में 337 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है।
टुंडा भरखा-खो: शिवपुरी शहर के नजदीक माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में प्राकृतिक पर्यटक स्थल टुंडा भरखा-खो का झरना बारिश के चलते बहने लगा है। रविवार को स्थानीय सैलानी टुंडा भरखा खो पहुंचे और प्राकृतिक नजारे के बीच झरने का खूब आनंद उठाया। वहीं भदैयाकुंड पर भी सैलानियों की भीड़ रही। यहां भी झरना बह रहा है। रविवार अवकाश के चलते जिले में अन्य प्राकृतिक स्थलों पर लोग पहुंचे।
मड़ीखेड़ा बांध : बांध का जल स्तर 1 अगस्त की रात 8 बजे 334.50 मीटर पहुंच गया है। जबकि 31 जुलाई की रात 8 बजे बांध का जल स्तर 333.40 मीटर था। अटल सागर (मड़ीखेड़ा) बांध के एसडीओ एमके कौशिक सिंध नदी में रविवार की शाम 4 बजे तक पानी का बहाव कमजोर रहा। लेकिन ऊपरी हिस्से में बारिश की वजह से शाम को नदी में फिर से पानी का बहाव बढ़ने लगा। देर शाम सिंध नदी पचावली पुल पर 5.10 मीटर पर बह रही थी। इसी तरह बारिश होती रही तो बांध दस से पंद्रह दिन में भर जाएगा। बिजली उत्पादन के साथ बांध के गेट खोले जा सकेंगे।


0 टिप्पणियाँ