भौंती थाना अंतर्गत परेवा दांत दार्शनिक स्थल पर दो नर कंकाल की जानकारी पुलिस को मिली थी। इस सूचना ने पूरे इलाके मे सनसनी फैला दी जिस पर से भौंती पुलिस मौके पर पहुंची एवं दोनों नर कंकालों को बरामद कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । अपराध की गंभीरता को समझते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल व्दारा तुरंत संज्ञान लिया गया एवं एसडीओपी पिछोर श्री देवेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व मे निरीक्षक पूनम सविता सिंह भौती थाना प्रभारी, उप निरीक्षक भोलाराम पुरोहित थाना भौती, उप निरीक्षक राजीव दुबे खोड चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक रामराजा तिवारी थाना प्रभारी सीहोर, उप निरीक्षक केपी शर्मा थाना खनियाधाना को लेकर एसआईटी टीम का गठन किया गया, नर कंकालों को उनके परिजोनो व्दारा पहचान लिया गया, जिस के आधार पर पुलिस ने विवेचना प्रारंभ की व सर्वप्रथम दोनों मृतकों के नंबरों को सर्व लाइंस पर डालते हुए सीडीआर निकलवाया और सीडीआर का बारीकी से अवलोकन कर संबंधित नंबरों पर संपर्क कर जानकारी एकत्रित की गई। इसी दौरान मृतक का मोबाइल घटना की रात्रि से बंद होकर करीब 5 दिन बाद किसी अन्य मोबाइल में सिम को एक्टिवेट किया गया। सर्विलांस पर पढ़े हुए नंबर के द्वारा तुरंत ही मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई जो ग्राम उमरी कला के एक व्यक्ति की निकली जिससे पुलिस ने हिकमत अमली से पूछताछ की आरोपी ने पूछताछ में बताया की अन्य आरोपी की कत्नी का प्रेम प्रसंग मृतक से साथ चल रहा था, जिसके चलते अन्य आरोपी को मृकत हर समय खटकता रहता था। इसी दौरान दिनांक 15,16.07.2021 को रात्रि लगभग 10:00 बजे आरोपीगण मृतकों को परेवा दांत मंदिर की ओर पार्टी करने की कह कर ले गए और साजिस कर दोनों की हत्या कर दी, इस पूरे कृत्य को मिलकर 7 आरोपीगणों व्दारा करना पाया गया, आरोपीगणों मे से 5 को पुलिस व्दारा गिरफ्तार कर लिया गया है एवं दो आरोपियों की तलास की जा रही है, इस घटनाक्रम में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल आदि को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
इस कार्यतवाही मे श्री प्रवीण कुमार भूरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री देवेंद्र सिंह कुशवाह पिछोर एसडीओपी,निरीक्षक पूनम सविता सिंह भौती थाना प्रभारी, उप निरीक्षक भोलाराम पुरोहित थाना भौती, उप निरीक्षक राजीव दुबे खोड चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक रामराजा तिवारी थाना प्रभारी सीहोर, उप निरीक्षक केपी शर्मा थाना खनियाधाना, उप निरीक्षक प्रवीण त्रिवेदी साइबर सेल शिवपुरी, आदि की मुख्य अहम भूमिका रही।

0 टिप्पणियाँ