Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : कार्यवाहक टीआई चौहान के आवास से एक लाख से ज्यादा की चोरी, भटनावर चौकी प्रभारी के घर सिलाई मशीन व कपड़े चोरी

  


 शहर में पुलिस लाइन शिवपुरी स्थिति दो सरकारी आवासों के अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ दिए और टीआई के आवास से 55 हजार की टीबी सहित गृहस्थी का सारा सामान समेटकर ले गए। भटनावर चौकी प्रभारी के आवास से सिलाई मशीन व कपड़े चोरी गए हैं। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन शिवपुरी में कार्यवाहक टीआई मनीष सिंह चौहान और पोहरी थाने की भटनावर चौकी प्रभारी एसआई बलवंत ढिल्लन के आवास के अज्ञात चोरों ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात ताले तोड़ दिए। अज्ञात चोर टीआई चौहान के आवास से पानी की मोटर 10 हजार, तीन पंखे 4500, एक ड्रम बर्तन 5 हजार, जूते व सेंडिल 12 हजार, एलईडी टीवी 55 हजार रु., दो सिलेंडर 5 हजार, मिक्सी 4 हजार, हेयर स्टेटनर 1500, कपड़े 10 हजार, सेटअप बॉक्स व स्टेबलाइजर 5 हजार रु. कीमत का चोरी गया है।

चोरी गए माल की कीमत 1 लाख 15 हजार आंकी जा रही है। वहीं चौकी प्रभारी ढिल्लन के आवास से सिलाई मशीन व कपड़े चोरी जाने की सूचना है। घटना की रात टीआई चौहान तबादले के चलते ग्वालियर चले गए थे। प्रमोशन के बाद चौहान का ग्वालियर तबादला हो गया है। आवास खाली करने से पहले चोरों ने सेंध लगा दी। जबकि एसआई ढिल्लन भटनावर चौकी पर थीं। चोरों ने पुलिस अधिकारियों के घर चोरी करके बड़ी चुनौती पेश कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ