Music

BRACKING

Loading...

शासकीय.उच्च.मा.वि.सेमरिया में प्रवेश उत्सव मनाया गया*

 


बिर्रा-जांजगीर-चांपा:-

बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम सेमरिया शा.उ.मा.वि.सेमरिया में स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार एवं ग्राम पंचायत सेमरिया के अनुशंसा पर आज दिनांक 2 अगस्त 2021 से विद्यालय में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आफलाइन  कक्षा संचालित किया गया।

     बारहवीं दसवीं कक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के पालकों से सर्वप्रथम विद्यालय भेजने हेतु सहमति  पत्र प्राप्त किया गया तत्पश्चात बच्चों को विद्यालय कैंपस में प्रवेश से पहले उनके हाथों को सेनेटाइज करके मास्क बांटकर शरीर का तापमान जांचा गया। और सामान्य तापमान होने वाले बच्चों रोली, तिलक लगाकर स्वागत करके प्रवेश दिया गया।

    आज विद्यालय में अध्ययन / अध्यापन का पहला दिवस था इस अवसर पर विद्यालय के शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वेद राम कश्यप बीआरसी बम्हनीडीह एच के बेहार शैक्षिक समन्वयक विश्वनाथ कश्यप पीएलसी प्रभारी एवं पढ़हु तुहर दुवार आनलाइन आफलाइन सहयोग हेतु नवाचार स्वीकृति मंच विकास खंड-प्रभारी उमेश कुमार दुबे,राजीव लोचन कश्यप,अशरफ हुसैन आदि सभी शिक्षक / शिक्षिकाएं एवम् सहमति देने वाले पालकों की उपस्थिति रही। 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ