बिर्रा- बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिर्रा में संचालित जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल बिर्रा में स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार एवं ग्राम पंचायत बिर्रा के अनुशंसा पर आज दिनांक 2 अगस्त 2021 से विद्यालय में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आफलाइन कक्षा संचालित किया गया।
उक्त कक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के पालकों से सर्वप्रथम विद्यालय भेजने हेतु सहमति पत्र प्राप्त किया गया तत्पश्चात बच्चों को विद्यालय कैंपस में प्रवेश से पहले उनके हाथों को सेनेटाइज करके शरीर का तापमान जांचा गया। और सामान्य तापमान होने वाले बच्चों रोली, तिलक लगाकर स्वागत करके प्रवेश दिया गया।
आज विद्यालय में अध्ययन / अध्यापन का पहला दिवस था इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक / शिक्षिकाएं एवम् सहमति देने वाले पालकों की उपस्थिति रही।



0 टिप्पणियाँ