Music

BRACKING

Loading...

ककरवाया में फोरलेन किनारे मिला युवक का शव हत्या होने की आशंका



 देहात थाना क्षेत्र के ग्राम ककरवाया फोरलेन हाईवे किनारे बुधवार की सुबह अज्ञात युवक का शव मिला है। जिसके सिर पर चोट के निशान है। किसी ने मृतक के सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी। पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

देहात थाना पुलिस को रामहेत पुत्र लालाराम परिहार निवासी ककरवाया ने सूचना दी कि सरपंच ढाबा के पास फोरलेन हाईवे किनारे सड़क से नीचे की ओर एक युवक का शव पड़ा है। मृतक अपने शरीर पर केवल एक चड्ढा पहने हुए है। सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल अधिकारी एचएस बरहादिया को मौके पर बुलाया। जांच के दौरान युवक के सिर पर चोट के निशान मिले। वहीं युवक के शव के पास दो खून से सने पत्थर भी पुलिस को मिले। पुलिस ने शव को पीएम हाउस में रखवा दिया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। देर रात तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ