Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी प्रशासनिक फेरबदल



 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने बुधवार को महकमे में फेरबदल किया है। टीआई से लेकर सिपाहियों तक के तबादले किए गए हैं। कोलारस टीआई संजय मिश्रा को देहात थाना शिवपुरी और लाइन से टीआई आलोक सिंह भदौरिया को कोलारस पुलिस थाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं भौंती थाना टीआई पूनम सविता को महिला थाने की कमान दी है,जबकि महिला थाना प्रभारी सरोज वर्मा को पुलिस लाइन भेजा है। इसके अलावा पिछोर थाने के एसआई रणवीर चौहान को भौंती थाना प्रभारी, राजेंद्र शर्मा को थाना बदरवास से थाना प्रभारी सिरसौद, सुनील राजपूत को थाना प्रभारी सिरसौद से थाना प्रभारी छर्च, संतोष भार्गव फिजिकल थाने से थाना प्रभारी दिनारा, अशोक बाबू शर्मा थाना प्रभारी दिनारा से चौकी प्रभारी सुनारी, रविंद्र सिकरवार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी हिम्मतपुर, योगेंद्र सिंह सेंगर को करैरा से चौकी प्रभारी लुकवासा, प्रवीण त्रिवेदी सायबर सेल से प्रभारी एडी टीम, अंकित उपाध्याय को देहात से थाना प्रभारी तेंदुआ और कुलदीप सगर को कोतवाली से थाना प्रभारी बम्हारी बनाया है। इसके अलावा अन्य एसआई, एएसआई व सिपाहियों की अदला बदली भी की है। करीब 174 लोगों के तबादले हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ