Music

BRACKING

Loading...

बेकाबू डेंगू:गुरुवार को एक बच्चे की मौत, 53 डेंगू पॉजिटिव, इनमें 42 ग्वालियर के, सिर्फ 22 दिन में निकले 1097 मरीज



 ग्वालियर डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में पहली बार गुरुवार को डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा है जब डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या आधा सैंकड़ा से अधिक नहीं आ रही हो। जिला अस्पताल मुरार और गजराराजा मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग में गुरुवार को डेंगू के 135 सैंपलों की जांच की गई।

जांच में 53 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि की गई है। इसमें ग्वालियर के 42 मरीज तथा 11 मरीज मुरैना, भिंड और शिवपुरी के हैं। ग्वालियर के मिले 42 मरीजों में से 38 मरीज 18 साल से कम उम्र के हैं। इन मरीजों को मिलाकर जिले में अबतक डेंगू के 2022 मरीज मिल चुके हैं, इनमें 1097 मरीज तो सिर्फ 22 दिन में मिले हैं।

इसके साथ ही अबतक छह मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर उरई जिले के 14 लक्ष्य यादव को डेंगू होने के चलते साईं बाबा मंदिर के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

डेंगू के साथ चिकनगुनिया भी सताने लगा, ऑटो चालक को हुई संक्रमण की पुष्टि

डेंगू के साथ अब चिकनगुनिया भी असर दिखाने लगा है। जीआरएमसी के माइक्रो बायोलॉजी विभाग में गुरुवार को हुई जांच में मांडरे वाले माता मंदिर के पास रहने वाले 46 वर्षीय ऑटो चालक को चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। उसने बताया कि उसे बुखार और हाथ-पैरों में दर्द की शिकायत थी।

जिसके इलाज के लिए वह जयारोग्य चिकित्सालय गया। डॉक्टरों ने मरीज की डेंगू की जांच कराई तो वह तो निगेटिव आई। जब मरीज पूरी तरह स्वास्थ्य नहीं हुआ तो चिकनगुनिया की भी जांच कराई गई, जिसमें चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ