सुरेश कुशवाह और करणसिंह धाकड़ सतनवाड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकलपुर के गांव पिपरा के रहने वाले हैं। लगभग 4 साल से दोनों के खेत के पास रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था हालांकि इस विवाद के कारण दोनों के बीच कोई बड़ा झगड़ा नहीं हुआ लेकिन मनमुटाव की स्थिति थी। खेत के विवाद के कारण दोनों के परिवारों के बीच आपसी मतभेद रहते थे। लंबे समय से यह मतभेद चले आ रहे थे।
सुरेश और करणसिंह ने बताया कि वह दोनों ही चाहते थे कि इसका कोई समाधान निकले जिससे दोनों की ही समस्या दूर हो जाए। आज आपसी समझौते से दोनों के बीच का विवाद सुलझा। यहां जिले में बीट सिस्टम शुरू किया गया है जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर ही आपसी समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जाता है। आज कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी ग्राम पिपरा पहुंचे। उन्होंने सुरेश और करण सिंह दोनों से चर्चा की और उन्हें समझाया। इस समय और भी ग्रामीण मौजूद थे। सुरेश कुशवाह और करण सिंह धाकड़ ने आज आपसी समझौते से इस लंबे विवाद को समाप्त किया और खुश होकर एक दूसरे को माला पहनाकर बधाई दी और पूरी प्रशासनिक टीम का भी धन्यवाद दिया।
0 टिप्पणियाँ