Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : हेल्य केयर वर्कर, फ्रंट लाईन वर्कर तथा 60 वर्ष या अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को प्रिकॉशन डोज आज से

शिवपुरी,   


भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार 10 जनवरी से हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाईन वर्कर तथा 60 वर्ष या अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के प्रिकॉशन डोज दिये जाने का निर्णय लिया गया है। 

हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाईन वर्कर तथा 60 वर्ष या अधिक आयु वर्ग के  नागरिकों को दूसरा डोज लगने के बाद जिनके 09 माह पूर्ण होते जायेंगे उनको प्राथमिकता के आधार पर प्रिकॉशन डोज दिया जाएगा। पूर्व से पंजीकृत स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग, हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंट लाईन वर्कर (गृह विभाग, जेल विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग तथा डिजास्टर मैनेजमेंट) को द्वितीय डोज लगने के बाद 09 माह की समय अवधि उपरांत प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा। जो नागरिक कोविन पोर्टल पर हेल्थ केयर वर्कर व फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में पंजीकृत है, उनको कोविन पोर्टल पर एंट्री करने के बाद ही टीकाकृत किया जायेगा।

60 वर्ष या अधिक आयु वर्ग के कॉमर्विंड नागरिको को चिकित्सक प्रमाण पत्र देना अनिवार्य नहीं है। यदि वह कहते है, कि मैं इस बीमारी से ग्रसित हूँ, तो उनको कोविन पोर्टल में दर्ज रिकार्ड के आधार पर प्रिकॉशन डोज लगा दिया जायेगा। दूसरा डोज कोवीशील्ड या कोवेक्सीन का लगा है, वही प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा। वैक्सीनेटर टीम द्वारा 60+ के नागरिको से बीमारी के बारे में अनिवार्य रूप से पूछा जायेगा तभी प्रिकॉशन डोज दिया जाएगा। 

हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाईन वर्कर तथा 60 वर्ष या अधिक आयु वर्ग के कॉमर्बिंड नागरिको को प्रिकॉशन डोज लगवाने हेतु पूर्व में पंजीकृत मोबाईल नम्बर या द्वितीय डोज का सर्टिफिकेट या फोटोयुक्त आईडी (जो पूर्व में वैक्सीनेशन के दौरान दी गई थी) टीकाकरण सत्र पर ले जाना अनिवार्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ