Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : प्रेमी ही नाबालिग को लेकर भगा , जयपुर से गिर्फ्तार

 शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग अपनी बहन के घर से प्रेमी के साथ भाग गई। जिसकी शिकायत बैराड़ थाना में कराई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जहां बैराड़ थाना पुलिस ने 4 दिन बाद नाबालिग युवती को ढूंढकर उसका मेडिकल कराया।

दरअसल युवती का अपनी बहन के घर लगातर आना-जाना होता रहता था। इस बार भी वह बहन के यहां रहने आई थी। बहन बैराड़ में रहती थी। इस दौरान बहन के ससुराल में पड़ोस में रहने वाले ऋषि नाम के युवक ने नाबालिग को अपने जाल में फसा लिया। जानकारी के अनुसार बीते 25 अप्रैल को ही नाबालिग अपनी बहन के यहां आई थी। 25 अप्रैल की शााम 6 बजे अचानक वह बहन के घर से लापता हो गई। बहन ने अपनी छोटी बहन की काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। छोटी बहन के लापता होने की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने जानकारी जुटाई तो पता चला गांव का ऋषि नाम का युवक भी घर से लापता था।

परिजनों ने नाबालिग की गुमशुदगी और ऋषि पर शक की शिकायत बैराड़ थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके 4 दिन बाद पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ लिया और उसका मेडिकल कराया है। आरोपी ऋषि भी पुलिस हिरासत में हैं।

युवती को जयपुर ले गया आरोपी, कई बार किया दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार दोनों बैराड़ से जयपुर चले गए थे। कुछ दिन जयपुर बस स्टैंड के आसपास ही रुके है। उसके बाद जब वह वापस बैराड़ पहुंचे। जहां एक मंदिर से बैराड़ थाना पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस की पड़ताल में नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ