शिवपुरी के घोसीपुरा में रहने वाली पत्नी अपने पति को छोड़ कर घर से भाग गई। घर में रखे हुए एलआईसी की पॉलिसी से मिले पैसे सहित जेवर को भी अपने साथ ले गई। वहीं पत्नी उसकी 3 साल की छोटी बेटी को भी अपने साथ ले गई। पीड़ित पति ने पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत फिजिकल थाने में दर्ज कराई है।
फिजिकल थाना क्षेत्र के घोसीपुरा में रहने वाले प्रकाश कुशवाह पुत्र स्वर्गीय खर्चेराम कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। उसका विवाह 12 वर्ष पूर्व मगरोनी की रहने वाली नीलम कुशवाह से हुआ था। उसके एक बेटा जयदीप (10 वर्ष) और एक बेटी मधु (3 वर्ष) हैं। शादीशुदा जिंदगी शांतिपूर्वक बीत रही थी। कि अचानक उसकी पत्नी लापता हो गई।
LIC की पॉलिसी टूटते ही हुई लापता
प्रकाश कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने एलआईसी की पॉलिसी कर रखी थी जिसके पूरा होने पर उसे 70 हजार रुपए की राशि मिली थी या राशि घर पर ही रखी हुई थी जिसमें से कुछ पैसे उसने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च कर दिए शेष 50 हजार रुपए घर पर ही रखे थे। पैसों के हाथ पढ़ते ही उसकी पत्नी जेवर सहित बीते 13 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे के समय घर से बिना बताए चली गई जब में अपने मजदूरी के काम को खत्म करके घर पहुंचा तो उसने अपने बेटे से पूछा तो बेटे ने बताया कि उसकी मां दोपहर 12:00 बजे घर से निकल गई थी और वह मधु (बेटी) को भी अपने साथ ले गई।
प्रकाश ने अपनी पत्नी को तलाशा लेकिन वह नहीं मिली जिसकी शिकायत उसने फिजिकल थाने में भी दर्ज कराई है। पत्नी के लापता हुए 1 माह बीतने को है लेकिन उसकी पत्नी और उसकी बच्ची अब तक वापस नहीं लौटी है। प्रकाश का कहना है कि अगर उसकी पत्नी ने किसी के साथ भाग कर शादी भी कर ली है तो वह उसकी बेटी को वापस कर दे और वह खुशी-खुशी अपने दूसरे पति के साथ रहे।

0 टिप्पणियाँ