छोटा लुहारपुरा पुलिया के पास - स्थित जैन दूध डेयरी से खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा मंगलवार को दूध और पनीर के सैंपल जांच के लिए भरे हैं। सैंपल टेस्टिंग के लिए भोपाल भेजे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार करीब 25 दिन बाद सैंपल रिपोर्ट प्राप्त होगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मिलावट की आशंका के आधार पर मंगलवार को जैन दूध डेयरी पर सैंपल लेने पहुंचे थे।
नरवर से दूध लेकर आई गाड़ी से पहला सैंपल लिया। यह दूध जैन दूध डेयरी पर बिकने आया था। इसके बाद जैन दूध डेयरी से दूध व पनीर का सैंपल लिया है। इस तरह कुल तीन सैंपल लिए हैं। तीनों सैंपलों की जांच के लिए भोपाल लैब भेजेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

0 टिप्पणियाँ