बिर्रा-छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल ( माशिम ) ने कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं के नतीजे आज शनिवार को जारी किया गया । जिसमें 10 वीं और 12 वीं सीजी बोर्ड का रिजल्ट शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में जारी किया गया । इस बार भी कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ बोर्ड 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा जहां पढ़ाई हुआ था उसी स्कूल में ही परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें हायर सेकंडरी स्कूल बिर्रा का कक्षा 12 वीं में प्रथम संजू 72.8%, द्वितीय-नीलम पटेल 71%, तृतीय-ओमप्रकाश 70.8% अंक हासिल किया। कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 113 छात्रों में 44 उत्तीर्ण,38 छात्र पूरक तो 30 छात्र अनुत्तीर्ण हुए। जिसमें परीक्षाफल का प्रतिशत 39%.परीक्षा परिणाम रहा। वहीं कक्षा 10 वीं में प्रथम साक्षी साहू 86.5%, द्वितीय-कविता यादव 85.7%, तृतीय पूनम पटेल 80%. अंक हासिल की। कक्षा 10 वीं में 117 छात्रों में 40 छात्र उत्तीर्ण,10 पूरक तो 67 छात्र अनुत्तीर्ण हुए। जिसका परीक्षाफल का प्रतिशत 34% रहा। इसी तरह सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा के कक्षा 12 वीं के विजयेंद्र देवांगन ने 89.6%,द्वितीय विवेक देवांगन 88.8% तृतीय प्रियंका आर्य 86.8% अंक हासिल किया। वहीं कक्षा 10 वीं की छात्रा सानिया बंजारे 92%,द्वितीय प्रकाश साहू 90.33% तृतीय सानिया मनहर 89.33% रहा। इस तरह कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 86.4% और कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम 95.34% रहा। उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र छात्राओं के लिए विद्यालय परिवार में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।।
क्या कहते हैं प्राचार्य शाहासे.स्कूल बिर्रा
परीक्षा परिणाम निराशाजनक होने का मुख्य कारण बच्चों का आनलाईन कक्षा में उपस्थित न होना साथ ही आफलाईन कक्षा में भी उपस्थित न होना। इसके बाद भी इतना निराशाजनक परिणाम आने की उम्मीद नहीं थी इसमें निश्चित ही हम शिक्षकों की भी कमजोरी रही है मैं बात स्वीकार करता हूं क्योंकि मेरे कार्यकाल में इतना ख़राब परिणाम पहली बार आया है।साथ ही बच्चे जनरल प्रमोशन होने की आश पढ़ाई में ढील किए हैं।
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ