Music

BRACKING

Loading...

MP : मध्य प्रदेश आईपीएस ट्रांसफर लिस्ट

 


 गुना की घटना और सिवनी की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए हैं। एक चर्चा यह भी है कि नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले प्रशासनिक फेरबदल किया जा रहा है। 


मध्य प्रदेश आईपीएस ट्रांसफर लिस्ट

मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय से जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की घोषणा की गई है। लिस्ट इस प्रकार है:- 
श्री कुमार प्रतीक आईपीएस 2012 पुलिस अधीक्षक जिला सिवनी से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल। 
श्री आशुतोष आईपीएस 2014 पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ से पुलिस अधीक्षक जिला सतना। 

श्री सिद्धार्थ चौधरी आईपीएस डीडी 95 पुलिस अधीक्षक जिला खरगोन से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल। 
श्री धर्मवीर सिंह आईपीएस डीडी 95 पुलिस अधीक्षक जिला सतना से पुलिस अधीक्षक जिला खरगोन। 
श्री अरविंद तिवारी आईपीएस डीडी 95 एडीशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस इंदौर से सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस जिला झाबुआ। 

मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची 

एक अन्य आदेश में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी श्री मनीष खत्री, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ इंदौर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन और श्री नीरज चौरसिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ