प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की अवधारणा को अपनाया गया और अब प्रत्येक वर्ष पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर जिले में कई स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया जिसमें कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने अन्य अधिकारियों के साथ वेयरहाउस कॉरपोरेशन परिसर, वैष्णवी गोदाम, राधिका वेयरहाउस, कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर सहित शिवपुरी क्लब में वृक्षारोपण किया।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा है कि पेड़ लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा करें, तभी जीवन की सुरक्षा होगी। पेड़ हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। ऑक्सीजन जीवन की प्राणवायु है इसलिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाएं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सभी प्रयास करें क्योंकि हम सभी मिलकर पर्यावरण को सहेजने का प्रयास करेंगे तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेगा।
0 टिप्पणियाँ