Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : युवक बोला एसपी से शिकायत करना भारी पड़ा रहा, पूरा मामला 2 दोस्तों में झगड़ा का

 जिले के खनियाधाना के युवक ने खनियाधाना थाने में पदस्थ एक दरोगा पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत युवक ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई है।

एसपी से शिकायत पर नाराज है दरोगा

खनियाधाना में पदस्थ दरोगा की शिकायत लेकर पहुंचे रोहित पुत्र भगवानदास कोली ने बताया कि 4 माह पहले उसका झगड़ा रोहित जैन नाम के युवक से हुआ था। रोहित ने उससे पैसों की मांग की थी। नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत उसने खनियाधाना थाना में दर्ज कराई थी। जब खनियाधाना पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की, तो इसकी शिकायत उसने एसपी से की। इसी बात को लेकर खनियाधाना थाना में पदस्थ एसआई केपी शर्मा नाराज हो गए और जिसके बाद एसपी केपी शर्मा उसे परेशान करने लगे हैं।

रंजिश के चलते भिजवाया जेल

रोहित कोली ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व उसका दोस्त मोगली बंशकार उसकी बाइक मांगकर ले गया था। जब वह वापस लेने मोगली के घर गया तो बाइक के कई पार्ट्स टूटे हुए थे, इसी बात पर उसका मोगली से झगड़ा हो गया। मोगली ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत खनियाधाना थाना जाना पड़ा था लेकिन यहां विवाद की आड़ में रंजिशन उप निरीक्षक केपी शर्मा ने 151 का झूठा मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

2 दिन जेल में रहने के बाद वह वापस आया। इसके बावजूद भी अब तक उपनिरीक्षक के पी शर्मा का मन नहीं भरा, बीते 6 अगस्त को शाम 6:30 बजे वह खनियाधाना के सभाघर मैदान में बैठा था। इसी दौरान मेरे साथ पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज की और मुझे अपमानित भी किया था। इसके बाद भी अब तक उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इसकी शिकायत करने गए एसपी ऑफिस पहुंचा है। अगर लगातार इसी तरीके से मुझे पुलिस प्रताड़ित करती रही तो मुझे आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। इस पूरे मामले में एसआई के पी शर्मा ने रोहित कोली द्वारा लगाए आरोपों को निराधार बताया है।

एसआई का कहना है कि उसने रोहित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। रोहित के झगड़े हुए थे, जिसमें वह जेल गया था। वह मामला अन्य पुलिस अधिकारी ने देखा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ