शिवपुरी में एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार के चलते एक नाबालिग किशोरी का गला रेत कर हत्या दी। वारदात के समय किशोरी रात में अपने मामा के घर सो रही थी। किशोरी के चीखने की आवाज सुन जब मामा बचाने आया तो सिरफिरे युवक ने मामा के पेट में चाकू से मार दिए। नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई।
मामा को गंभीर हालात में शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिरसौद थाना पुलिस ने नाबालिग युवती के शव का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप मामला दर्ज करते हुए, आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दो साल से मामा के घर रह रही थी किशोरी
देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रायश्री ग्राम की रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी से उसके पड़ोस के रहने वाले 20 वर्षीय युवक को प्यार हो गया था। एकतरफा प्यार में पागल युवक किशोरी को परेशान करता था, जिससे तंग आकर परिजनों ने दो साल पहले नाबालिग को सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम रौदा में रहने वाले मामा के यहां भेज दिया। इस बीच नाबालिग अपने घर रायश्री आती जाती रहती थी। जब भी वह अपने घर रायश्री आती तो युवक परेशान करता था। यही वजह थी कि युवती को अपने मामा के यहां ही रहना पड़ रहा था।
ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
शुक्रवार रात किशोरी रौदा में मामा की दोनों बेटियों के साथ कमरे में सोई थी। मामा-मामी कमरे के बाहर सोए हुए थे। इसी दौरान युवक मामा के घर पहुंच गया। किशोरी की गर्दन पर चाकुओं से बार कर दिए। घायल मामा और मामी ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया, परन्तु युवक भाग गया। मामी ने घर जाकर देखा तो किशोरी की सांसें चल रही थी। किशोरी ने मामी को युवक का नाम बता दिया। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को शिवपुरी के जिला अस्पताल पहुचाया। जहां नाबालिग युवती को मृत घोषित कर दिया। नाबालिग युवती के मामा का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। सिरसौद थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा का कहना है कि कशोरी के परिजनों ने रायश्री गांव के युवक पर आरोप लगाए हैं। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ