Music

BRACKING

Loading...

MP : MPPEB - पीएमबीआई ने जारी किया है अलर्ट, जालसाज दे रहे जनऔषधि केंद्र खोलने का झांसा, न करें लेनदेन

 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के नाम पर लोगों के साथ ठगी की जा रही है। जालसाजों जन औषधि की वेबसाइट से मिलते हुए नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर इस तरह की धोखाधड़ी कर रहे हैं। लोगों को इससे बचाने के लिए फार्मास्युटिकल एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) की ओर से अलर्ट किया गया है। बताया गया है कि पीएमबीआई जो पहले ब्यूरो ऑफ फार्मा पीएसयू ऑफ इंडिया (बीपीपीआई) के नाम से पहचाना जाता था, यही प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) की कार्यान्वयन एजेंसी है।

इनकी ओर से बताया गया है कि कुछ लोग फर्जी वेबसाइट के जरिए जन औषधि केंद्र खुलवाने के नाम पर लोगों से 5000 या उससे ज्यादा पैसे की मांग कर रहे हैं। लोगों को ठगने के लिए इन्होंने वेबसाइट के नाम मिलते-जुलते ही रखे हैं। जबकि, पीएमबीआई की अधिकृत वेबसाइट www.janaushadhi.gov.in है। परिजयोजना से संबंधित सभी प्रमाणिक जानकारियां इसी वेबसाइट पर प्रकाशित की जाती हैं। पीएमबीआई ने लोगों से कहा है कि इस तरह की धोखाधड़ी से सावधान रहें और नकली वेबसाइट पर किसी भी तरह का लेनदेन ना करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ