Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : साइकिल रैली निकाली , SP - कलेक्टर- ने पुलिस बल के साथ साइकिल पर बैठकर निकाली तिरंगा यात्रा

 


आजादी के अमृत महोत्सव में शिवपुरी शहर पूरी तरह तिरंगे झंडे के रंग में रंग गया है। हर घर तिरंगा झंडा फहराने का संदेश देने के लिए गुरुवार को कलेक्टोरेट शिवपुरी साइकिल रैली निकाली। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसपी राजेश सिंह चंदेल, एएसपी प्रवीण भूरिया, एसडीओपी अजय भार्गव, कोतवाली टीआई सुनील खेमारिया,देहात थाना टीआई विकास यादव,फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह,यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में साइकिल पर तिरंगा लेकर पूरे शहर में निकला।

साइकिल तिरंगा यात्रा अस्पताल चौराहा, माधव चौक, कमलागंज, ग्वालियर बायपास, नवगृह मंदिर, माधव चौक से गुरुद्वारा चौराह, झांसी तिराहा, महल कॉलोनी रोड, एमएम अस्पताल चौराहा, पोहरी चौराहा से वापस पोलोग्राउंड पर समापन हुआ। अब 12 अगस्त की दोपहर 12 बजे हवाई पट्टी से महारैली निकाली जाएगी। करीब 400 बाइक, 100 ऑटो, कार के साथ पुलिसकर्मी, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, सामाजिक संगठन, प्रशासन व जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ