Music

BRACKING

Loading...

MP : हितग्राही अपने परिवार के सभी सदस्यों का ई केवायसी करायें

 


शिवपुरी, सभी पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राप्त करने के पूर्व समझाईस दी गई कि वह अपने परिवार के सभी सदस्यों का ईकेवायसी कराये तथा कम से कम अपने परिवार के एक सदस्य का मोबाइल भी दर्ज कराना है जिससे उनको खाद्यान्न प्राप्त होने का एसएमएस प्राप्त हो सके।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में हर माह की भांति सितम्बर माह में भी सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर 7 सितम्बर को अन्न उत्सव का आयोजन जनप्रतिनिधियों, नोडल अधिकारियों तथा सतर्कता समिति के सदस्यों एवं वार्ड प्रभारियों के समक्ष किया गया। अन्य उत्सव के दौरान नियमित खाद्यान्न तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का निःशुल्क खाद्यान्न जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों पर वितरण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ