Music

BRACKING

Loading...

MP : राशि को वापस करने की प्रक्रिया शुरू:नपा चुनाव में जिनकी जमानत बची, उनकी अमानत राशि होगी वापस

 



शिवपुरी नगरीय निकाय चुनाव के दौरान जिन अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन जमा पत्र करने के बाद उसे वापस ले लिया था या फिर चुनाव लड़ने के दौरान जमानत जब्त नहीं हुई तो ऐसे अभ्यर्थियों की अब नाम निर्देशन पत्र जमा करने के दौरान जमा की गई राशि को वापस करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2022 के लिए अभ्यर्थियों से प्राप्त निक्षेप राशि अभ्यर्थियों को वापसी की जाएगी।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी नीतू माथुर ने बताया कि नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत से संबंधित अभ्यर्थी स्वयं, निक्षेप राशि एमपीटीसी-6 रसीद की मूल प्रति, अपने आधार कार्ड की मूलपति, एक छायाप्रति आवश्यक रूप से साथ लेकर स्थानीय निर्वाचन कार्यालय शिवपुरी से अवकाश दिवस को छोड़कर कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर विधिवत, परिशिष्ट-15 प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर निक्षेप राशि वापिस प्राप्त कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ