Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी: इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग

 


शिवपुरी में एक सड़क पर दौड़ती स्कूटी में आग भड़क गई। स्कूटी चालक ने चलती स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते स्कूटी आग के गोले में तब्दील हो गई और कुछ ही देर में जलकर खाख हो गई। स्कूटी बैटरी से संचालित होती थी स्कूटी में आग लगने का कारण स्कूटी में लगी बैटरी में शॉर्ट सर्किट का होना बताया गया है।

बैटरी फटने से लगी आग

रन्नौद थाना क्षेत्र के ख़रीला गांव के रहने वाले स्कूटी मालिक लवप्रीत सिंह सरदार ने बताया कि मैं और मेरा भाई अमरजीत आज अपने गांव से रन्नौद किसी काम से आ रहे थे। इसी दौरान में टोकनी गांव पहुंचा, तभी अचानक से स्कूटी में लगी बैटरी फट गई। जिसके चलते स्कूटी में आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

स्कूटी में भड़की आग को देख खेतों में काम कर रहे किसान मदद के लिए भागे। ग्रामीणों ने जलती स्कूटी पर पानी डालकर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। स्कूटी जलकर खाक हो गई।

लवप्रीत ने बताया कि मैंने 7 महीने पहले बैटरी से चलने वाली स्कूटी खरीदी थी। इस घटनाक्रम की एक ओर खास बात रही कि स्कूटी में भड़की आग का वीडियो स्कूटी मालिक ने बनाकर सोशल साइड पर वायरल कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ